Flash Cult Current
विज्ञान

केवल सप्ताहांत में भी करें व्यायाम तो मिलेगा भरपूर लाभः सर्वेक्षण

केवल सप्ताहांत पर व्यायाम करने वालों को इस अपराधबोध से मुक्त हो जाना चाहिए कि वह अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण नियमित व्यायाम नहीं कर पाते क्योंकि एक शोध बताता है कि उन्हें भी रोज व्यायाम करने वालों जितना ही स्वास्थ्य लाभ मिलता है.

CC News Network
Cult Current
13 Jan 2017
Solar farm during sunset

केवल सप्ताहांत पर व्यायाम करने वालों को इस अपराधबोध से मुक्त हो जाना चाहिए कि वह अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण नियमित व्यायाम नहीं कर पाते क्योंकि एक शोध बताता है कि उन्हें भी रोज व्यायाम करने वालों जितना ही स्वास्थ्य लाभ मिलता है. मधुमेह और कैंसर जैसे पुराने रोगों और समय से पहले मौत से बचने में भी व्यायाम फायदेमंद होता है.



स्वास्थ्य विशेषज्ञ हर हफ्ते 150 मिनट के हल्के फुल्के व्यायाम या फिर 75 मिनट की कड़ी कसरत की सलाह देते हैं. चूंकि हर किसी के लिए हर रोज व्यायाम करना संभव नहीं हो पाता इसलिए शोधकर्ताओं ने यह जानने की कोशिश की कि हफ्ते में एक या दो दिन व्यायाम करने वालों को रोज कसरत करने वालों जितना ही लाभ मिलता है या नहीं. 



जामा इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित इस नए शोध में पता चला है कि व्यक्ति कितनी बार कसरत करता है इसका उसकी आयु पर कोई असर हो, ऐसा जरूरी नहीं है. इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में 63,000 से ज्यादा संख्या में लोगों को इस सर्वे में शामिल किया गया था.



हफ्ते में केवल एक या दो बार व्यायाम करने वाले लोगों की समयपूर्व मौत की आशंका निष्क्रिय लोगों की तुलना में 30-34 फीसदी तक घट जाती है. जबकि पूरे हफ्ते व्यायाम करने वालों की समयपूर्व मौत की आंशका 35 फीसदी तक घटती है. एक अनुसंधानकर्ता ओ डोनोवान कहते हैं, ‘शोध में जो मुख्य बात पता चली है वह यह है कि व्यायाम कितनी बार किया गया है यह महत्वपूर्ण नहीं है और नियमित व्यायाम करने का कोई खास फायदा भी नहीं मिलता.’