Flash Cult Current
विज्ञान

चांदीपुर से गाइडेड पिनाक रॉकेट का सफल परीक्षण

पिनाक रॉकेट से विकसित किए गए निर्देशित पिनाक का चांदीपुर स्थित समेकित परीक्षण रेंज से आज सफल परीक्षण किया गया. पिनाक रॉकेट मार्क-1 से विकसित किए गए पिनाक रॉकेट मार्क-2 नौवहन, निर्देशन और नियंत्रण किट से लैस है तथा इसे निर्देशित पिनाक में तब्दील कर लिया गया है.

CC News Network
Cult Current
13 Jan 2017
Solar farm during sunset

पिनाक रॉकेट से विकसित किए गए निर्देशित पिनाक का चांदीपुर स्थित समेकित परीक्षण रेंज से आज सफल परीक्षण किया गया. पिनाक रॉकेट मार्क-1 से विकसित किए गए पिनाक रॉकेट मार्क-2 नौवहन, निर्देशन और नियंत्रण किट से लैस है तथा इसे निर्देशित पिनाक में तब्दील कर लिया गया है.

रक्षा सूत्रों ने कहा कि परीक्षण चांदीपुर के प्रक्षेपण परिसर तीन से किया गया. ‘पिनाक’ रॉकेट का भी 65 किलोमीटर रेंज के लिए परीक्षण किया गया  ‘पिनाक’ 900 वर्ग मीटर के क्षेत्र को पूरी तरह तबाह कर सकता है . उन्होंने कहा कि तब्दीली ने पिनाक की मारक क्षमता, दूरी और निशाने को बेहतर बना दिया है. परीक्षण सभी मिशन लक्ष्यों में सफल रहा.