सर्द मौसम में शकरकंद को भूनकर खाने का भी अपना ही मजा है. इस कंद में जितनी मिठास है, उतनी ही ऊर्जा भी भरी है. यह आपके शरीर को ऊर्जावान बनाने में सहायक होता है. पोषक तत्वों के लिहाज से यह अन्य कंदों से आगे है. इसका सेवन करने के कई फायदे हैं. शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है. वहीं सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इसमें न के बराबर रहती है. इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर पाए जाते हैं यानी इसमें भरपूर सेहत का खजाना है. साथ ही यह खाने से आपके शरीर में न फैट बढ़ता है और न ही आपको मोटा होने का डर सताता है. शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-6 पाया जाता है, जो शरीर में होमोसिस्टीन अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है. गौरतलब है कि इस अमीनो एसिड की मात्रा बढऩे पर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. सर्दियों में शरीर को ज्यादा से ज्यादा विटामिन डी की जरूरत होती है. शकरकंद विटामिन डी का एक बहुत अच्छा सोर्स है. यह विटामिन दांतों, हड्डियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ व मजबूती के लिए जरूरी तत्व होता है.जिन लोगों में खून की कमी हो उन्हें यह जरूर खाना चाहिए. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है. आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है. ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता. शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है.
विज्ञान
सर्द मौसम में शकरकंद में है सेहत का खजाना
सर्द मौसम में शकरकंद को भूनकर खाने का भी अपना ही मजा है. इस कंद में जितनी मिठास है, उतनी ही ऊर्जा भी भरी है. यह आपके शरीर को ऊर्जावान बनाने में सहायक होता है. पोषक तत्वों के लिहाज से यह अन्य कंदों से आगे है.
Cult Current
24 Jan 2017