नरेंद्र मोदी विचार मंच की एक बैठक राजधानी दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय के सभागार में अनुष्ठित हुई. इसकी अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने की. इसमें मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धनपति महतो समेत सभी प्रदेशों के अध्यक्षों ने शिरकत की. प्रदेश अध्यक्षों ने नरेंद्र मोदी विचार मंच के तहत अपने अपने राज्यों में किये जा रहे सकारात्मक कार्यों का विस्तृत विवरण दिया. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धनपति महतो द्वारा राज्य में तेजी से किये गये मंच के प्रसार से राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य बेहद प्रभावित हुए. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धनपति महतो की सक्रियता व जागरुकता को रेखांकित करते हुए उन्हें झाऱखंड का भावी सीएम बताया. चाणक्य ने कहा कि धनपति महतो जिस समर्पण भाव से मंच को झारखंड में स्थापित करने में लगे हैं उससे मंच के सभी प्रदेश अध्यक्षों को सीख लेने की जरूरत है. उन्होंने धनपति महतो से 2019 के विधानसभा चुनाव में मंच की ओर से चुनाव लड़ने की भी अपील की. मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने इसके लिए हर तरह की मदद का भरोसा भी दिया. गौरतलब है कि झारखंड के सभी 24 जिलों व 81 विधानसभा क्षेत्रों में नरेंद्र मोदी विचार मंच की स्थापना हो चुकी है. धनपति महतो की योजना अब इसकी शाखा प्रत्येक गांव में गठित करने की है. नरेंद्र मोदी विचार मंच के लिए पूरी तरह समर्पित धनपति महतो अपने क्षेत्र में काफी जनप्रिय नेता माने जाते हैं. जन समस्याओं को लेकर वे हमेशा मुखर रहते हैं. धनपति महतो के समर्पण का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने आजसू की अपनी जमी जमाई राजनीति को तिलांजलि देकर नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन थाम लिया. जनता में उनकी लोकप्रियता की वजह से ही नरेंद्र मोदी विचार मंच आज झारखंड के प्रत्येक प्रखंड तक पहुंच चुका है. नरेंद्र मोदी विचार मंच मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को निस्वार्थ भाव से जन जन तक पहुंचाने का काम करता है.
राजनीति
झारखंड के हर गांव में गठित होगी नरेंद्र मोदी विचार मंच
नरेंद्र मोदी विचार मंच की एक बैठक राजधानी दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय के सभागार में अनुष्ठित हुई. इसकी अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने की.
Cult Current
13 Jan 2017