सीरियाई सेना के कमान ने कहा है कि इजरायली आर्टिलरी ने दमिश्क में बड़े सैनिक हवाई अड्डे पर राकेट से हमला किया है. सीरियाई सेना ने शुक्रवार को इजरायल को इस खुले हमले का परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.
राकेट से हुए विस्फोट की आवाज राजधानी में सुनाई दी. दक्षिण पश्चिम के निवासियों को इलाके से धुआं उठता दिखाई दिया. सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो फुटेज में मेजाह सैनिक अड्डा परिसर से आग की लपटें उठती दिखाई दी.
सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने सेना के हवाले से कहा है कि उत्तरी इजरायल में गालिली के समीप से कई राकेट दागे गए. गुरुवार आधी रात के बाद दागे गए राकेट सैनिक अड्डे के परिसर में गिरे. इस सैनिक हवाई अड्डे का इस्तेमाल राष्ट्रपति बशर अल असद के रिपब्लिकन गार्ड करते हैं.