Flash Cult Current
राजनीति

बुश बहनों ने ओबामा की बेटियों को दिया पैगाम

20 जनवरी को ह्वाइट हाउस से विदा हो रहे बराक ओबामा की बेटियों 15 वर्षीय साशा और 18 वर्षीय मालिया को पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की जुड़वा बेटियों ने एक खुला खत लिखा है.

CC News Network
Cult Current
13 Jan 2017
Solar farm during sunset

20 जनवरी को ह्वाइट हाउस से विदा हो रहे बराक ओबामा की बेटियों 15 वर्षीय साशा और 18 वर्षीय मालिया को पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की जुड़वा बेटियों ने एक खुला खत लिखा है. 35 साल की बारबरा और जेन बुश की इस खत को प्रसिद्ध पत्रिका टाइम ने प्रकाशित किया है. पढ़िए इस भावुक खत के मुख्य अंश,



आठ साल पहले नवंबर के सर्द दिनों में हमने ह्वाइट हाउस में तुम्हारा स्वागत किया था. जब तुम अपने नए घर को देख रहे थे तो हमने तुम्हारी आंखों में चमक के साथ ही चौकन्नापन भी देखा था. जब हम आठ साल के थे तो ऐसे ही थे.



हमने आपको सम्मानजक तरीके और सुगमता से लड़कियों से प्रभावशाली महिला बनते देखा. अब आप एक विशिष्ट क्लब (पूर्व राष्ट्रपतियों के बच्चों के क्लब) में शामिल होने जा रही हैं. यह एक ऐसी जिंदगी है जिसकी आपने कभी इच्छा नहीं की होगी. इसके लिए कोई दिशा-निर्देश भी नहीं होगा. लेकिन, आगे जिंदगी में आपके पास करने को बहुत कुछ है.



अब आप अपने मशहूर माता-पिता की छाया से निकलकर अपनी एक कहानी लिखेंगी, जो आपके साथ रह जाएगा वह है पिछले आठ वर्षों का अनुभव. पिछले आठ वर्षों में आपने बहुत कुछ किया...बहुत कुछ देखा है. आगे भी बहुत कुछ करने को है. कॉलेज इन्जॉय करो. जैसे हमने किया. अब तुम्हारे कंधों पर दुनिया का बोझ नहीं होगा. अपनी पसंद पहचानो.



तुम कौन हो यह जानने की कोशिश करो. गलतियां करो. तुम्हें इसकी इजाजत है. हमेशा वफादार दोस्तों से घिरी रहना जो तुम्हें जानते हों, समझते हों, तुम्हें पसंद करते हों. ऐसे दोस्त हमारे लिए कवच जैसे होते हैं. जो तुमको जज करते हैं वे तुम्हें प्यार नहीं करते. उनकी बातों की ज्यादा परवाह नहीं करनी चाहिए.



तुम अपने दिल की सुनना. उन तमाम लोगों को भी याद रखना जिन्होंने ह्वाइट हाउस में देखभाल की. सदा साये की तरह पीछे रहने वाले सीक्रेट एजेंट्स को भी. बेशक इस तरह किसी का पीछा करना किसी को नहीं सुहाता, लेकिन ये ही वे लोग हैं जो आपके लिए अपनी खुद की जिंदगी किनारे रख देते हैं.