Flash Cult Current
अर्थ संसार

हादसे में मौत पर एक लाख व दिव्यांग होने पर श्रमिकों को 50 हजार देगी छत्तीसगढ़ सरकार

अब काम के दौरान किसी श्रमिक की मौत होने पर सरकार एक लाख रुपए देगी. इसी तरह दिव्यांग होने पर 50 हजार रुपए की मदद करेगी.

कल्ट करंट डेस्क
Cult Current
02 Jan 2020
Solar farm during sunset

अब काम के दौरान किसी श्रमिक की मौत होने पर सरकार एक लाख रुपए देगी. इसी तरह दिव्यांग होने पर 50 हजार रुपए की मदद करेगी. नए साल के पहले दिन सीएम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना का ऐलान किया. योजना का लाभ निर्माण और असंगठित क्षेत्र के 36 लाख पंजीकृत श्रमिकों को मिेलेगा. इससे पहले उन्होंने श्रमिकों को कंबल व मिठाइयां भी बांटी. सीएम बघेल ने बुधवार को गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नए वर्ष की शुरुआत की. इसके बाद कोतवाली के पास चावड़ी में मेहनतकश मजदूर महिला-पुरुषों को मिठाइयां खिलाकर और कंबल भेंट कर नववर्ष की खुशियां बांटी. इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि व श्रम आयुक्त सुबोध सिंह उपस्थित थे.



16 से 60 वर्ष तक मिलेगा योजना का लाभ : अधिकारियों ने बताया कि श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना और छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना शुरू की जाएगी. इन योजनाओं में 18 से 60 आयु वर्ग के निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों को लाभ मिलेगा.