Flash Cult Current
राजनीति

CAA: अमित शाह ने शुरू किया डोर टू डोर कैंपेन

दिल्ली में आगामी चुनावों को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है. इस सम्मेलन के बाद अमित शाह ने भाजपा के डोर टू डोर कैंपेन में हिस्सा लिया.

कल्ट करंट डेस्क
Cult Current
05 Jan 2020
Solar farm during sunset

दिल्ली में आगामी चुनावों को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है. इस सम्मेलन के बाद अमित शाह ने भाजपा के डोर टू डोर कैंपेन में हिस्सा लिया. इस दौरान वह लाजपत नगर पहुंचे. जहां उन्होंने भाजपा कैंपेन में हिस्सा लेते हुए डोर टू डोर पंफलेट बांटे. इन पंफलेट के जरिए उन्होंने लोगों को नागरिकता कानून के बारे में जानकारी दी है.

बता दें कि अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि लोगों में सीएए को लेकर भ्रम पैदा किया जा रहा है. उनका कहना है कि लोगों को गलत जानकारी देकर उन्हें भड़काया जा रहा है. इसके चलते उन्होंने यह कम्पेन शुरू किया है. जिसके जरिए वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं. 

वहीं भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद के वैशाली पहुंचे हैं. जहां वह लोगों को घर घर जाकर नागरिकता कानून के बारे में जानकारी दे रहे हैं.