Flash Cult Current
राजनीति

नाबार्ड सहकार हाट का हुआ विधिवत समापन

नाबार्ड सहकार हाट 13 से 20 दिसंबर तक सप्ताहव्यापी आयोजन के रूप में संचालित हुआ, जिसमें देश के 15 राज्यों से आई 57 से अधिक सहकारी समितियों के शिल्पकार, स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठनों ने भाग लिया।

कल्ट करंट डेस्क
Cult Current
21 Dec 2025
Solar farm during sunset

नई दिल्ली। नाबार्ड सहकार हाट का विधिवत समापन हो गया। इस समापन समारोह के दौरान नाबार्ड दिल्ली कोऑपरेटिव के रजिस्ट्रार कृष्ण कुमार सिंह, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक नबीन राय, विशाल दहम, नेत्र, आरती समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे, साथ ही अंबपाली की अध्यक्षा अर्चना सिंह व पंकज कुमार झा समेत तमाम लोग भी मौजूद रहे।



ज्ञात हो कि नाबार्ड सहकार हाट 13 से 20 दिसंबर तक सप्ताहव्यापी आयोजन के रूप में संचालित हुआ, जिसमें देश के 15 राज्यों से आई 57 से अधिक सहकारी समितियों के शिल्पकार, स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठनों ने भाग लिया। इसी परिसर में एकेएस मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कला संगम मेला 2025 भी 14 से 26 दिसंबर तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। दोनों आयोजनों में कुल 105 स्टॉल लगाए गए, जिनका उद्देश्य भारतीय पारंपरिक और समकालीन हस्तकला को एक साझा राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।