भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार को राणी सती मंदिर परिसर में शुरू हुई. अध्यक्षता करते हुए भामस प्रदेशाध्यक्ष विजयसिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का सर्वाधिक शोषण हो रहा है. उन्होंने इस क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ दिलाने आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष का आह्वान किया. भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय वित्त सचिव एसके राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार श्रमिकों की समस्याओं को सही तरह से क्रियान्वयन नहीं कर पा रही है. उन्होंने बोनस का उदाहरण देते हुए कहा कि केंद्र सरकार से संपर्क कर बढ़ा हुआ बोनस 2014-15 2015-16 दिलाने की मंजूरी मिली, लेकिन राजस्थान सरकार केवल 2015-16 के बोनस का ही भुगतान किया. राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार सातवां वेतन आयोग लागू नहीं कर रही है. जबकि अन्य राज्य लागू कर चुके है. उन्होंने कहा कि केंद्र से मिला लाभ राज्य में आकर अटक जाता है. पहले संपर्क फिर संघर्ष का आह्वान किया. प्रदेश महामंत्री दीनानाथ रुंथला ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजबिहारी शर्मा ने श्रम विभाग की ओर से यूनियनों की सदस्यता के वेरिफिकेशन की जानकारी दी. जिला महामंत्री रामगोपाल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया. रविवार को चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे.
अर्थ संसार
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का हो रहा है अधिक शोषण
भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार को राणी सती मंदिर परिसर में शुरू हुई. अध्यक्षता करते हुए भामस प्रदेशाध्यक्ष विजयसिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का सर्वाधिक शोषण हो रहा है.
Cult Current
13 Jan 2017