Flash Cult Current
अर्थ संसार

घर लौट रहे प्रवासी मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आए, 14 की मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 14 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई. करमाड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे.  उन्होंने बताया कि वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे.

Cult Current News Network
Cult Current
08 May 2020
Solar farm during sunset

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 14 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई. करमाड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे.  उन्होंने बताया कि वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘औरंगाबाद में रेल एक्सिडेंट की वजह से जो जानें गईं है उससे बहुत दुखी हूं.’

पीएम ने अपने ट्वीट में आगे यह भी लिखा कि उन्होंने इस बाबत रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी बात की है वह नजदीकी से पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. जितनी हो सके सभी मदद पहुंचाने की बात कही गई है.

अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी सुबह सवा पांच बजे इन मजदूरों के ऊपर से गुजर गई. साउथ सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने बताया कि इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को औरंगाबाद के सिविल अस्पताल में भेजा गया गया है.

लगातार बढ़ रहे लॉकडाउन और काम-काज बंद होने की स्थिति में मजदूरों में असंतोष की भावना घर कर गई जिसके बाद वह मार्च से ही शहरों से अपने गांवों की तरफ पलायन कर रहे हैं. यहां तक की सरकार ने अब मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए श्रमिक ट्रेन का परिचालन भी शुरू कर दिया है जिसके बाद भी पैदल अपने गांवों की तरफ पैदल, बाइक और साइकिल से लगातार श्रमिक निकल रहे हैं.