Flash Cult Current
अर्थ संसार

टीआर साहनी मोटर्स ने अपने शोरूम में केक काटकर मनाया उत्सव

मारुति सुजुकी की नई विक्टोरिस को साल 2026 का ICOTY (इंडियन कार ऑफ द ईयर) अवार्ड मिला। इस उपलब्धि पर टीआर साहनी मोटर्स के दिल्ली स्थित नेहरू प्लेस शोरूम में केक काटकर उत्सव मनाया गया।

कल्ट करंट डेस्क
Cult Current
22 Dec 2025
Solar farm during sunset

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी की नई विक्टोरिस को साल 2026 का ICOTY (इंडियन कार ऑफ द ईयर) अवार्ड मिला। इस उपलब्धि पर टीआर साहनी मोटर्स के दिल्ली स्थित नेहरू प्लेस शोरूम में केक काटकर उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर हेमंत तिवारी, टीआर साहनी मोटर्स के डायरेक्टर राहुल साहनी, वाइस प्रेसिडेंट सेल्स सरोज कुमार झा, नेहरू प्लेस ब्रांच के जीएम विवेक त्यागी समेत दिल्ली पुलिस के तमाम पुलिसकर्मी और टीआर साहनी मोटर्स के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सरोज कुमार झा ने बताया कि विक्टोरिस में 6 एयरबैग्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360° कैमरा, 8-वे एडजस्टेबल वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, 60W फास्ट चार्जिंग, ऑटो अलेक्सा वॉइस असिस्टेंट, सुजुकी कनेक्ट और 8-स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम जैसी प्रीमियम खूबियां हैं। वहीं, टीआर साहनी मोटर्स के डायरेक्टर राहुल साहनी ने सभी मेहमानों और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।