Cult Current
विज्ञान

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम: HCLTech ने बेंगलुरु में ₹185 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की शुरुआत की

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर और चिप मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के राष्ट्रीय मिशन को आज एक नई दिशा मिली। देश की प्रमुख आईटी और टेक कंपनी HCLTech ने बेंगलुरु में ₹185 करोड़ के निवेश से बने 40,000 वर्ग फुट के विशाल और अत्याधुनिक

कल्ट करंट डेस्क
Cult Current
15 Sep 2026
Solar farm during sunset

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर और चिप मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के राष्ट्रीय मिशन को आज एक नई दिशा मिली। देश की प्रमुख आईटी और टेक कंपनी HCLTech ने बेंगलुरु में ₹185 करोड़ के निवेश से बने 40,000 वर्ग फुट के विशाल और अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला (Semiconductor Laboratory) का औपचारिक उद्घाटन किया। यह लैब एडवांस चिप टेस्टिंग, वैलिडेटिंग, क्वालिफिकेशन और फेलियर एनालिसिस की विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगी।  

इस नई सुविधा में 25,000 वर्ग फुट का एक विशेष और अति-संवेदनशील 'क्लीनरूम' (Cleanroom) तैयार किया गया है। सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण और परीक्षण के लिए धूल के कणों से मुक्त वातावरण बेहद आवश्यक होता है। इस क्लीनरूम में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जो एआई, ऑटोमोटिव, 5G/6G संचार और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए इस्तेमाल होने वाले एडवांस्ड चिप्स की कठोर जांच करने में सक्षम हैं।  

इस लैब की स्थापना से वैश्विक टेक कंपनियों को अब अपनी चिप डिजाइनिंग और टेस्टिंग के लिए अन्य एशियाई देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। भारतीय इंजीनियर्स अब देश के भीतर ही सेमीकंडक्टर टेस्टिंग और वैलिडेशन का काम पूरा कर सकेंगे। इससे न केवल भारत की विदेशी तकनीकों पर निर्भरता कम होगी, बल्कि देश के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में उच्च तकनीक वाले रोजगार के हजारों नए अवसर भी पैदा होंगे।

उद्घाटन समारोह के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि यह लैब भारत के 'सेमीकॉन इंडिया' (Semicon India) विजन को साकार करने में एक उत्प्रेरक का काम करेगी। भारत सरकार द्वारा सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए दी जा रही वित्तीय प्रोत्साहनों (PLI Scheme) के बाद निजी क्षेत्र की यह बड़ी पहल देश के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि ऑटोमोटिव और स्मार्टफोन उद्योगों में वैश्विक स्तर पर चिप्स की बढ़ती मांग के बीच भारत का यह कदम बेहद समयुकत है। HCLTech की यह अत्याधुनिक लैब वैश्विक चिप डिजाइनरों और निर्माताओं को आकर्षित करेगी, जिससे भारत आने वाले वर्षों में केवल सॉफ्टवेयर ही नहीं, बल्कि हार्डवेयर और चिप डिजाइनिंग में भी दुनिया का मुख्य केंद्र बनकर उभरेगा।