AAP विधायकों ने मेरी छाती में घूंसे मारेः कपिल मिश्रा

श्रीराजेश

 |  31 May 2017 |   88
Culttoday

दिल्ली विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ. कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा में उनके साथ हाथापाई हुई,  जिसका आरोप उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायकों पर लगाया. विधानसभा से बाहर निकाले जाने के बाद कपिल मिश्रा ने कहा कि मैंने विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी थी कि अरविंद केजरीवाल के घोटाले को लेकर जांच करें और मुझे बोलने का मौका दें. मैंने मांग की थी कि रामलीला मैदान में जनता के सामने अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन के घोटालों के खिलाफ विशेष सत्र बुलाना चाहिए. यह कहते हुए जैसे ही मैं आगे बढ़ा तो आम आदमी पार्टी के पांच-सात विधायकों ने मुझे मारना शुरू कर दिया.

कपिल मिश्रा ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से नहीं डरता. उनके घोटाले सबके सामने आ चुके हैं. मेरी छाती में घूंसे मारे गए. लातें मारी गईं. मुझे कुछ चोटें भी आई हैं. मैं शनिवार को अरविंद केजरीवाल के दवाइयों से जुड़े घोटाले के बारे में बताऊंगा.

गौरतलब है कि आज जीएसटी के मामले को लेकर दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था. तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कपिल मिश्रा और विधायकों के बीच जोर-जबरदस्ती चल रही है. कपिल मिश्रा के मुताबिक- पांच से सात आप विधायकों ने मुझे लात-घूसों से मारा. मिश्रा ने आरोप लगाया कि उस समय कैमरा ऑफ कर दिया गया था. विधानसभा अध्यक्ष  कपिल मिश्रा को असेंबली से बाहर निकालने का आदेश देते दिख रहे हैं. जैसे ही जोर-जबरदस्ती शुरू हो गई उन्होंने मार्शल को उन्हें बाहर ले जाने के लिए कहा.

कपिल मिश्रा ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि एक विधायक को विधायकों ने विधानसभा में पीटा. कपिल को आम आदमी पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया था. वह लगातार अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं.


RECENT NEWS

रॉकेट फोर्सः युद्ध का नया व्याकरण
संजय श्रीवास्तव |  02 Apr 2026  |  8
बंगाल का रणः लाभ Vs ललकार
अनवर हुसैन |  02 Apr 2026  |  5
ढला लाल साया
संतोष कुमार |  02 Apr 2026  |  6
रसोई का संकट
सुमित्रा भट्टी |  02 Apr 2026  |  5
जल कूटनीति
ज्योति भट्टाचार्य |  02 Apr 2026  |  5
सीमा पर साजिश
अनवर हुसैन |  02 Feb 2026  |  112
भारत की अग्निपरीक्षा
संतोष कुमार |  02 Feb 2026  |  104
चीनी मुद्रा का टूटता भ्रम
ब्रैड डब्ल्यू. सेटसर |  02 Feb 2026  |  114
'कमल' का 'नवीन' अध्याय
जलज श्रीवास्तव |  02 Feb 2026  |  115
नाबार्ड सहकार हाट का हुआ विधिवत समापन
कल्ट करंट डेस्क |  21 Dec 2025  |  172
नौसेनाओं का नव जागरण काल
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  157
SIR: प. बंगाल से ‘रिवर्स एक्सोडस’
अनवर हुसैन |  01 Dec 2025  |  140
पूर्वी मोर्चा, गहराता भू-संकट
संदीप कुमार |  01 Dec 2025  |  141
दिल्ली ब्लास्टः बारूदी त्रिकोण
संतोष कुमार |  01 Dec 2025  |  132
आखिर इस हवा की दवा क्या है?
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  117
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)