अब अमेरिका के खिलाफ चीन ले सकता है 'एक्‍शन'

जलज वर्मा

 |  18 Oct 2020 |   211
Culttoday

चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील निर्यात को प्रतिबंधित करने के लिए एक नया कानून पारित किया है, जिससे बीजिंग को अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की इजाजत मिल गई है. गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच व्यापार और प्रौद्योगिकी को लेकर तनाव चल रहा है. नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमेटी द्वारा शनिवार को पारित यह कानून एक दिसंबर से चीन की सभी कंपनियों पर लागू होगा.

नए कानून के तहत चीन उन देशों या क्षेत्रों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकता है, जो निर्यात नियंत्रण का दुरुपयोग करते हैं और उसकी (चीन की) राष्ट्रीय सुरक्षा तथा हितों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं. कानून के तहत निर्यात नियंत्रण नागरिक, सैन्य और परमाणु उत्पादों, साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित वस्तुओं, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं पर लागू होगा. 

कानून के अनुसार नियंत्रित वस्तुओं की सूची संबंधित विभागों के साथ मिलकर जल्द ही प्रकाशित की जाएगी. इसके जरिए चीन अमेरिका के खिलाफ व्यापारिक कार्रवाई कर सकता है जिसने हाल में चीन की प्रौद्योगिकी कंपनियों पर पाबंदी लगा दी है. नए निर्यात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 50 लाख युआन अर्थात 7,46,500 डॉलर या सामान के मूल्य के बीस गुना तक जुर्माना किया जा सकता है.


RECENT NEWS

रॉकेट फोर्सः युद्ध का नया व्याकरण
संजय श्रीवास्तव |  02 Apr 2026  |  189
बंगाल का रणः लाभ Vs ललकार
अनवर हुसैन |  02 Apr 2026  |  161
ढला लाल साया
संतोष कुमार |  02 Apr 2026  |  152
रसोई का संकट
सुमित्रा भट्टी |  02 Apr 2026  |  170
जल कूटनीति
ज्योति भट्टाचार्य |  02 Apr 2026  |  176
सीमा पर साजिश
अनवर हुसैन |  02 Feb 2026  |  281
भारत की अग्निपरीक्षा
संतोष कुमार |  02 Feb 2026  |  270
चीनी मुद्रा का टूटता भ्रम
ब्रैड डब्ल्यू. सेटसर |  02 Feb 2026  |  267
'कमल' का 'नवीन' अध्याय
जलज श्रीवास्तव |  02 Feb 2026  |  222
नाबार्ड सहकार हाट का हुआ विधिवत समापन
कल्ट करंट डेस्क |  21 Dec 2025  |  247
नौसेनाओं का नव जागरण काल
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  221
SIR: प. बंगाल से ‘रिवर्स एक्सोडस’
अनवर हुसैन |  01 Dec 2025  |  200
पूर्वी मोर्चा, गहराता भू-संकट
संदीप कुमार |  01 Dec 2025  |  196
दिल्ली ब्लास्टः बारूदी त्रिकोण
संतोष कुमार |  01 Dec 2025  |  199
आखिर इस हवा की दवा क्या है?
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  179
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)