अमित शाह का लंचः आदिवासी परिवार के घर पहुंचा एलपीजी सिलेंडर, रातोरात बना टॉयलेट

जलज वर्मा

 |  01 Jun 2017 |   167
Culttoday

अमित शाह बुधवार को गुजरात के देवलिया गांव में होंगे. पार्टी विस्तार के लिए दौरा कर रहे अमित शाह इस गांव के एक आदिवासी परिवार में भोजन करेंगे. बताया जा रहा है कि अमित शाह के पहुंचने से पहले ही आदिवासी पोपटभाई राथवा के घर पर नया शौचालय बनवाया गया है, और नया एलपीजी सिलेंडर और स्टोव भी उपलब्ध कराया गया है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पोपटभाई राथवा स्थानीय भाजपा नेता हैं और अनुसूचित जनजाति से आते हैं.
अखबार के मुताबिक परिवार के सदस्यों ने बताया कि  उन्हें 10 दिन पहले ही अमित शाह के आगमन का पता चल गया था. उन्होंने बताया, “यही कारण है कि मेहमानों के लिए टॉयलेट और वॉशबेसिन बनवाने के अलावा हमनें कोई विशेष प्रबंध नहीं किया है.”
बताया गया कि उनकी ग्राम पंचायत ने एक दिन पहले ही टॉयलेट बनवाने का काम शुरू किया था और एक दिन में ही पूरा कर दिया. घरवालों के मुताबिक, उनके घर के पीछे पहले से ही एक टॉयलेट है लेकिन मेहमानों के लिए अलग से सामने नया टॉयलेट बनवाया गया है.
गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शहीद के घर यात्रा से पहले उनके घर में एसी-सोफा लगाये गये थे, जिसे योगी आदित्यनाथ के जाने के तुरंत बाद हटा दिये गये थे. वैसे ही अभी योगी के कुशीनगर दौरे को लेकर कहा जा रहा था कि उनके दौरे से पहले मुसहर जाति के बच्चों को साबून वगैरह बंटवाए गए.


RECENT NEWS

NEP 2020: शोध, संस्कृति और नवाचार की नई उड़ान
कल्ट करंट डेस्क |  08 Aug 2026  |  10
भारतीय प्लेइंग-11 का पेंच
कल्ट करेंट डेस्क |  08 Aug 2026  |  12
सुरक्षा और आजीविका पर गहरे प्रश्न
कल्ट करेंट डेस्क |  07 Aug 2026  |  20
जलप्रपात की चेपट में डूबता असम
कल्ट करेंट डेस्क |  07 Aug 2026  |  19
तीन देश का रक्षा कवच–सउदी–तुर्की–पाक
कल्ट करेंट डेस्क |  07 Aug 2026  |  23
रॉकेट फोर्सः युद्ध का नया व्याकरण
संजय श्रीवास्तव |  02 Apr 2026  |  276
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)