शशि थरूर के बयान पर भाजपा हुई हमलावर

जलज वर्मा

 |  18 Oct 2020 |   272
Culttoday

कांग्रेस सांसद शशि थरूर  ने कोरोनो महामारी को लेकर पाकिस्तानी मीडिया के सामने भारत का अपमान किया है. थरूर ने कोरोना मामले में भारत की स्थिति को पाकिस्तान से खराब बताया. थरूर ने कहा कि कोरोना से बेहतर तरीके से निपटने पर हमें पाकिस्तान से जलन हो रही है. शशि थरूर ने तबलीगी जमात को भारत में पीड़ित बताया. लाहौर थिंक फेस्ट नाम के कार्यक्रम में शशि थरूर ऑनलाइन जुड़े थे और इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भेदभाव बढ़ा है. शशि थरूर ने अपने देश का मजाक उड़ाया. शशि थरूर के बयान के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी ने इस मसले पर सिर्फ शशि थरूर ही नहीं राहुल गांधी को भी घेरा.

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है, ‘थरूर ने जो बयान दिया है उस पर विश्वास नहीं हो रहा है कि कोई भारत का सांसद, राहुल का गांधी का राइट हैंड ऐसे प्लेटफॉर्म अपने ही देश का मजाक कैसे उड़ा सकता है?’ पात्रा ने कहा कि थरूर भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस के लिए उठाए गए कदमों की आलोचना करते हैं और पाकिस्तान की तारीफ. थरूर कह रहे हैं कि भारत में उत्तरपूर्व के लोगों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं होता है जबकि भारत जैसा लोकतान्त्रिक देश कहीं नहीं है, धिक्कार है थरूर के बयान पर.

पात्रा ने थरूर के तब्लीगी जमात के प्रति प्रेम पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें यहां कट्टरता दिख रही है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने एक बार भी पाकिस्तान में हो रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार पर सवाल उठाए? थरूर ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है? पात्रा थरूर के बयान, ‘राहुल इन सब बातों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं लेकिन भारत में उनकी सुनवाई नहीं हो रहा है’ पर सवाल उठाते हैं कि कौन सुनेगा इनकी. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान पाकिस्तान में देने की क्या जरूरत थी. थरूर ने राहुल गांधी को चीन और पाकिस्तान का ‘हीरो’ बताया है.

इसीलिए इमरान खान ने राहुल के एंटी इंडिया ट्वीट को भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र  में इस्तेमाल किया था. कभी चिदंबरम आर्टिकल 370 को हटाना गलत है तो कभी अधीर रंजन इसे द्विपक्षीय मामला बताते हैं. पात्रा राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहते हैं कि अगर वो पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उनकी पहली रैली लाहौर में हो गई. आज से मैं राहुल गांधी नहीं राहुल लाहोरी बुलाऊंगा. पात्रा कहते हैं कि अगर इसी तरह से चलता रहा तो इंडियन नेशनल कांग्रेस जल्द ही ‘पाकिस्तान नेशनल कांग्रेस’ बन जाएगी. राहुल और फारुख दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं.


RECENT NEWS

NEP 2020: शोध, संस्कृति और नवाचार की नई उड़ान
कल्ट करंट डेस्क |  08 Aug 2026  |  10
भारतीय प्लेइंग-11 का पेंच
कल्ट करेंट डेस्क |  08 Aug 2026  |  12
सुरक्षा और आजीविका पर गहरे प्रश्न
कल्ट करेंट डेस्क |  07 Aug 2026  |  20
जलप्रपात की चेपट में डूबता असम
कल्ट करेंट डेस्क |  07 Aug 2026  |  19
तीन देश का रक्षा कवच–सउदी–तुर्की–पाक
कल्ट करेंट डेस्क |  07 Aug 2026  |  23
रॉकेट फोर्सः युद्ध का नया व्याकरण
संजय श्रीवास्तव |  02 Apr 2026  |  276
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)