सपा-बसपा की खामियां गिना भाजपा उत्तर प्रदेश में करेगी चुनाव प्रचार अभियान का आगाज

जलज वर्मा

 |  13 Jan 2017 |   108
Culttoday

बीजेपी ने यूपी में बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. पार्टी की चुनावी टीम ने प्रचार के हर संभव माध्यम का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. दिल्ली और लखनऊ में बीजेपी के चुनावी मुख्यालयों पर प्रचार सामग्री को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बीजेपी के चुनावी अभियान का पूरा जोर परिवर्तन पर है. साथ ही बीजेपी यूपी के मतदाताओं को यह भी बता रही है कि उन्हें इस बार सपा या बसपा सरकार के बजाए भाजपा सरकार क्यों बनानी चाहिए. सपा परिवार में मचे घमासान को भी बीजेपी ने अपने चुनाव अभियान का हिस्सा बनाने का फैसला किया है.

बीजेपी के चुनाव अभियान का पहला दौर सपा-बसपा की खामियां गिनाने से शुरू हो रहा है. पार्टी के रणनीतिकारों के मुताबिक इसे नकारात्मक अभियान कहा जा रहा है क्योंकि पहले मतदाताओं को यह बताना जरूरी है कि पिछले चौदह साल में सपा या बसपा सरकार के रहते राज्य को किस हद तक नुकसान हुआ है. इसके बाद बीजेपी धीरे-धीरे सकारात्मक अभियान शुरू करेगी, जिसमें लोगों को बताया जाएगा कि पिछले ढाई साल में मोदी सरकार ने आम लोगों की भलाई के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं और जब राज्य में कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार थी तब उसकी क्या कामयाबियां थीं.

बीजेपी ने यूपी चुनाव के लिए परिवर्तन की थीम को आगे बढ़ाने के लिए 'परिवर्तन लाएंगे, कमल खिलाएंगे' का नारा देने का फैसला किया है, जबकि सपा पर भूमि कब्जा, नारियों पर अत्याचार, हर रोज हत्या और अपहरण के आरोप लगाने के लिए सपा को शासन को ‘गुंडा राज’ कहा जाएगा. इसी तरह ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए घूस लेने और घोटालों का अंबार लगाने के आरोप बीएसपी पर लगाते हुए उसकी सरकार को ‘भ्रष्ट सरकार’ बताया जा रहा है. इसके लिए न गुंडा राज न भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार' का नारा दिया जा रहा है.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी का नारा- 'अबकी बार, मोदी सरकार', बहुत लोकप्रिय हुआ था. राज्य में बीजेपी ने किसी भी नेता को मुख्यमंत्री उम्मीदवार न बनाने का फैसला किया है इसलिए पार्टी का नारा है- 'अबकी बार, भाजपा सरकार'. इसी की तर्ज पर यूपी में बीजेपी का सपा-बसपा विरोधी चुनाव अभियान उनकी सरकारों की बात कर रहा है. पार्टी के नारे हैं – “गुंडा गर्दी के ठेकेदार, नहीं चाहिए सपा सरकार. 'बाप-बेटे के ड्रामे हजार, नहीं चाहिए सपा सरकार.' जबकि बीएसपी के खिलाफ बीजेपी के नारे कुछ इस तरह हैं- 'जिसमें घोटालों की भरमार, नहीं चाहिए बीएसपी सरकार'. ट्रांसफर-पोस्टिंग से कमाया अपार, नहीं चाहिए बसपा सरकार.'

बीजेपी ने यूपी की अखिलेश सरकार को ऐसी सरकार के रूप में प्रचारित करने का फैसला किया है जिसने आम लोगों के लिए कुछ नहीं किया. मध्य प्रदेश में भी बीजेपी ने दिग्विजय सिंह सरकार के खिलाफ ही फार्मूला अपनाया था. तब बीजेपी ने उन्हें ‘श्रीमान बंटाधार’ के रूप में पेश किया था, जबकि यूपी में बीजेपी अखिलेश सरकार को ‘निठल्ली सरकार’ बता रही है. इसके लिए बीजेपी ने अलग-अलग वर्गों की उपेक्षा करने के लिए अखिलेश सरकार को आड़े हाथों लिया है और सबके लिए अलग-अलग नारे बनाए हैं. किसानों की बदहाल के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताते हुए बीजेपी का नारा है- 'क्यों यूपी का किसान है बदहाल, उखाड़ फेंको ऐसी निठल्ली सरकार'.


RECENT NEWS

रॉकेट फोर्सः युद्ध का नया व्याकरण
संजय श्रीवास्तव |  02 Apr 2026  |  6
बंगाल का रणः लाभ Vs ललकार
अनवर हुसैन |  02 Apr 2026  |  3
ढला लाल साया
संतोष कुमार |  02 Apr 2026  |  4
रसोई का संकट
सुमित्रा भट्टी |  02 Apr 2026  |  3
जल कूटनीति
ज्योति भट्टाचार्य |  02 Apr 2026  |  3
सीमा पर साजिश
अनवर हुसैन |  02 Feb 2026  |  112
भारत की अग्निपरीक्षा
संतोष कुमार |  02 Feb 2026  |  104
चीनी मुद्रा का टूटता भ्रम
ब्रैड डब्ल्यू. सेटसर |  02 Feb 2026  |  114
'कमल' का 'नवीन' अध्याय
जलज श्रीवास्तव |  02 Feb 2026  |  115
नाबार्ड सहकार हाट का हुआ विधिवत समापन
कल्ट करंट डेस्क |  21 Dec 2025  |  171
नौसेनाओं का नव जागरण काल
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  157
SIR: प. बंगाल से ‘रिवर्स एक्सोडस’
अनवर हुसैन |  01 Dec 2025  |  140
पूर्वी मोर्चा, गहराता भू-संकट
संदीप कुमार |  01 Dec 2025  |  141
दिल्ली ब्लास्टः बारूदी त्रिकोण
संतोष कुमार |  01 Dec 2025  |  132
आखिर इस हवा की दवा क्या है?
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  116
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)