सर्द मौसम में शकरकंद में है सेहत का खजाना

जलज वर्मा

 |  24 Jan 2017 |   126
Culttoday

सर्द मौसम में शकरकंद को भूनकर खाने का भी अपना ही मजा है. इस कंद में जितनी  मिठास है, उतनी ही ऊर्जा भी भरी है. यह आपके शरीर को ऊर्जावान बनाने में सहायक होता है. पोषक तत्वों के लिहाज से यह अन्य कंदों से आगे है. इसका सेवन करने के कई फायदे हैं. शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है. वहीं सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इसमें न के बराबर रहती है. इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर पाए जाते हैं यानी इसमें भरपूर सेहत का खजाना है. साथ ही यह खाने से आपके शरीर में न फैट बढ़ता है और न ही आपको मोटा होने का डर सताता है. शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-6 पाया जाता है, जो शरीर में होमोसिस्टीन अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है. गौरतलब है कि इस अमीनो एसिड की मात्रा बढऩे पर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. सर्दियों में शरीर को ज्यादा से ज्यादा विटामिन डी की जरूरत होती है. शकरकंद विटामिन डी का एक बहुत अच्छा सोर्स है. यह विटामिन दांतों, हड्डियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ व मजबूती के लिए जरूरी तत्व होता है.जिन लोगों में खून की कमी हो उन्हें यह जरूर खाना चाहिए. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है. आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है. ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता. शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है.


RECENT NEWS

आसमान से आफत भारत में मानसूनी बारिश
कल्ट करेंट डेस्क |  08 Aug 2026  |  16
दिल्ली का स्वास्थ्य क्रय का बदलता ढांचा
कल्ट करेंट डेस्क |  08 Aug 2026  |  19
दिल्ली सड़कों पर गूगल मैप का क्रियान्वयन
कल्ट करेंट डेस्क |  07 Aug 2026  |  17
सस्ता एआई, बड़ा असर
कुमकुम मोहता |  02 Apr 2026  |  158
डिजिटल कुरुक्षेत्र में भारत
संजय श्रीवास्तव |  02 Feb 2026  |  197
आवरणकथा- डूबते मेट्रोपोलिस
श्रीराजेश |  01 Dec 2025  |  368
तकनीक ही बनेगा तारनहार
संजय श्रीवास्तव |  02 Sep 2025  |  307
जलवायु शरणार्थीः अगला वैश्विक संकट
दिव्या पांचाल |  30 Jun 2025  |  292
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)