पाकिस्तान: ननकाना साहिब पर हमले में सिख युवक की हत्या, तनाव

जलज वर्मा

 |  05 Jan 2020 |   128
Culttoday

पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए पथराव के बाद एक बार फिर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया है. पेशावर में एक सिख युवक की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि मृतक का शव चामकानी थाना क्षेत्र में मिला. 

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. इससे पाकिस्तान में रह रहे सिख समुदाय में आक्रोश बढ़ने के आसार हैं. हाल में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव करते हुए नाम बदलने तक की चेतावनी जारी की थी. 
क्षेत्र में तनाव को देखते हुए शनिवार को प्रशासन ने सिखों को नगर कीर्तन करने की अनुमति नहीं दी थी. पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में अब भी तनाव बरकरार है जिसके कारण नगर कीर्तन की इजाजत नहीं मिली.
पाकिस्तान ने गुरुद्वारा ननकाना साहिब की बेअदबी की खबरों को खारिज किया है. पाक सरकार ने शनिवार को कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्मस्थान को किसी ने छुआ नहीं है और न ही उसे कोई नुकसान पहुंचाया है तथा सिख धर्म के पवित्र स्थलों में से एक में तोड़फोड़ किए जाने के दावे गलत हैं.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पंजाब प्रांत के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि वहां शुक्रवार को दो मुस्लिम समूहों के बीच झड़प हुई थी. उक्त झगड़ा चाय की एक दुकान पर किसी मामूली घटना को लेकर हुई और जिला प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


RECENT NEWS

आवरण कथा/ तेल, तनाव व तबाही
श्रीराजेश |  02 Apr 2026  |  10
आवरण कथा/ अमेरिका: शक, शक्ति, संकट
कल्ट करंट डेस्क |  02 Apr 2026  |  11
तेल युग के बाद
पारुल बख्शी |  02 Apr 2026  |  11
NATO: शक्ति या भ्रम?
संतु दास |  02 Apr 2026  |  8
दो पाटों में पाकिस्तान
मोहम्मद सिनान सियेच |  02 Apr 2026  |  9
एक दूसरे जलडमरूमध्य की दास्तां
सच्चिदानंद |  02 Apr 2026  |  9
जॉर्जिया मेलोनी : दरकता तिलिस्म
जलज श्रीवास्तव |  02 Apr 2026  |  8
डेटा, धातु और दबदबा
संदीप कुमार |  02 Apr 2026  |  6
त्रिकोणीय संकट में ड्रैगन
राकेश नरवाल |  02 Apr 2026  |  8
आवरण कथाः नव-उपनिवेशवाद 2.0
श्रीराजेश |  02 Feb 2026  |  108
संयम के बीच सैन्य दांव
फरहाद इब्राहिमोव |  02 Feb 2026  |  115
शांति की मृगमरीचिका
प्रो.(डॉ.) सतीश चंद्र |  02 Feb 2026  |  92
सूख रहा ईरान
कामयार कायवानफ़ार |  01 Dec 2025  |  135
नया तेल, नया खेल
मनीष वैध |  01 Dec 2025  |  98
वाशिंगटन-रियादः नई करवट
माइकल फ्रोमैन |  01 Dec 2025  |  92
हाल-ए-पाकिस्तानः वर्दी में लोकतंत्र
राजीव सिन्हा व सरल शर्मा |  01 Dec 2025  |  90
आवरणकथा- तरुणाघातः हिल गए सिंहासन
संजय श्रीवास्तव |  30 Sep 2025  |  266
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)