ओबामा की पहलः क्यूबाई प्रवासियों के लिए 20 साल पुरानी नीति खत्म

जलज वर्मा

 |  13 Jan 2017 |   100
Culttoday

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी जमीन पर आने वाले क्यूबाई प्रवासियों को एक वर्ष बाद कानूनी स्थायी निवासी बनने की अनुमति देने वाली दो दशक पुरानी ‘वेट फूट, ड्राई फूट’ नीति को खत्म कर दिया है.

यह कदम ओबामा प्रशासन के आखिरी दिनों में आया है. कभी अमेरिका के दुश्मन रहे क्यूबा के साथ संबंध सामान्य करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है. ओबामा ने कल एक बयान में कहा, ‘डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ‘वेट फूट, ड्राई फूट’ की तथाकथित नीति को खत्म कर रहा है जिसे 20 साल पहले लागू किया गया था और इसे एक अलग दौर के लिए तैयार किया गया था.’ उन्होंने कहा कि अमेरिका क्यूबा के साथ संबंध सामान्य करने की दिशा में और अपनी आव्रजन नीति को अधिक स्थिर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है.

ओबामा ने कहा, ‘यह तत्काल प्रभावी होगी. अब क्यूबा के जो भी नागरिक गैर कानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं और मानवीय राहत पाने के योग्य नहीं हैं, उन्हें अमेरिकी कानून एवं प्रवर्तन प्राथमिकताओं के अनुरूप निकाल दिया जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘यह कदम उठाकर हम क्यूबा के प्रवासियों के साथ भी उसी तरह का बर्ताव कर रहे हैं जो हम अन्य देशों के प्रवासियों के साथ करते हैं.’

‘वेट फूट, ड्राई फूट’ नीति अमेरिकी जमीन पर पहुंचने वाले क्यूबाई नागरिकों को देश में रहने की अनुमति देती थी. समुद्र में पकड़े गए नागरिकों को क्यूबा वापस भेज दिया जाता था. ओबामा ने कहा, ‘नीति में इस बदलाव के जवाब में क्यूबा सरकार निकलने का आदेश पाने वाले क्यूबाई नागरिकों को भी उसी तरह स्वीकार करने पर सहमत हो गई है, जिस तरह वह समुद्र में रोके गए प्रवासियों की वापसी को स्वीकार करती रही है.’


RECENT NEWS

रॉकेट फोर्सः युद्ध का नया व्याकरण
संजय श्रीवास्तव |  02 Apr 2026  |  66
बंगाल का रणः लाभ Vs ललकार
अनवर हुसैन |  02 Apr 2026  |  60
ढला लाल साया
संतोष कुमार |  02 Apr 2026  |  59
रसोई का संकट
सुमित्रा भट्टी |  02 Apr 2026  |  58
जल कूटनीति
ज्योति भट्टाचार्य |  02 Apr 2026  |  54
सीमा पर साजिश
अनवर हुसैन |  02 Feb 2026  |  158
भारत की अग्निपरीक्षा
संतोष कुमार |  02 Feb 2026  |  148
चीनी मुद्रा का टूटता भ्रम
ब्रैड डब्ल्यू. सेटसर |  02 Feb 2026  |  163
'कमल' का 'नवीन' अध्याय
जलज श्रीवास्तव |  02 Feb 2026  |  145
नाबार्ड सहकार हाट का हुआ विधिवत समापन
कल्ट करंट डेस्क |  21 Dec 2025  |  202
नौसेनाओं का नव जागरण काल
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  182
SIR: प. बंगाल से ‘रिवर्स एक्सोडस’
अनवर हुसैन |  01 Dec 2025  |  162
पूर्वी मोर्चा, गहराता भू-संकट
संदीप कुमार |  01 Dec 2025  |  159
दिल्ली ब्लास्टः बारूदी त्रिकोण
संतोष कुमार |  01 Dec 2025  |  153
आखिर इस हवा की दवा क्या है?
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  134
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)