CAA के खिलाफ यूएई में प्रवासी भारतीयों का प्रदर्शन

श्रीराजेश

 |  02 Jan 2020 |   88
Culttoday

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के भारतीय प्रवासियों ने विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर चिंता जताते हुए भारतीय दूतावास को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि यह 'विभाजनकारी समाज को बढ़ावा देता है.' भारतीय समुदाय के 30 लोगों ने रविवार को दूतावास में अधिकारियों से मिलकर सीएए के खिलाफ अपना विरोध जताया.

'लेटर ऑफ आपजिशन टू सीएए' को सौंपने के बाद अबूधाबी के निवासी अब्दुल्ला खान ने गल्फ न्यूज से बात करते हुए कहा, "मैं भारत में अपने परिवार के बारे में चिंतित हूं. मैंने उन्हें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कॉल करने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर सका, क्योंकि सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद संचार लाइनें और इंटरनेट बंद था."

उन्होंने कहा, "यहां के भारतीय समुदाय ने समाज को बांटने वाले कानून को खत्म करने के लिए विनम्र अनुरोध करने का फैसला किया है, जिससे सभी धर्मो के लोग शांतिपूर्ण तरीके से रह सकें."

इस पत्र में भारतीय अधिकारियों से 'भेदभावपूर्ण, विभाजनकारी और असंवैधानिक अधिनियम' को खत्म करने का भी आग्रह किया गया है.


RECENT NEWS

सीमा पर साजिश
अनवर हुसैन |  02 Feb 2026  |  39
भारत की अग्निपरीक्षा
संतोष कुमार |  02 Feb 2026  |  33
चीनी मुद्रा का टूटता भ्रम
ब्रैड डब्ल्यू. सेटसर |  02 Feb 2026  |  40
'कमल' का 'नवीन' अध्याय
जलज श्रीवास्तव |  02 Feb 2026  |  36
नाबार्ड सहकार हाट का हुआ विधिवत समापन
कल्ट करंट डेस्क |  21 Dec 2025  |  109
नौसेनाओं का नव जागरण काल
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  115
SIR: प. बंगाल से ‘रिवर्स एक्सोडस’
अनवर हुसैन |  01 Dec 2025  |  97
पूर्वी मोर्चा, गहराता भू-संकट
संदीप कुमार |  01 Dec 2025  |  103
दिल्ली ब्लास्टः बारूदी त्रिकोण
संतोष कुमार |  01 Dec 2025  |  92
आखिर इस हवा की दवा क्या है?
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  78
प्रेत युद्धः अमेरिका का भ्रम
जलज श्रीवास्तव |  30 Sep 2025  |  119
भारत के युद्धक टैंकःभविष्य का संतुलन
कार्तिक बोम्माकांति |  02 Sep 2025  |  146
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)