370 हटने के बाद घाटी में पत्थरबाजी हुई दोगुनी, आरटीआई में खुलासा

संदीप कुमार

 |  05 Jan 2020 |   159
Culttoday

सरकार और पुलिस बेशक यह कहकर अपनी पीठ थपथपा रही हो कि 370 हटने के बाद पत्थरबाजी और कानून व्यवस्था पर काबू पाने में कामयाबी मिली है. लेकिन गृह मंत्रालय के ही आंकड़े बताते हैं कि 370 हटने के बाद कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है. यूं कहा जाए कि 370 हटने के पहले आठ महीनों में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं में इसके बाद दुगना इजाफा हो गया. 

गृह मंत्रालय ने आरटीआई के जवाब में बताया है कि जनवरी 2019 में 56 बार पत्थरबाजी हुई जबकि, फरवरी में 103, मार्च 79, अप्रैल 224, मई 257, जून 58, जुलाई 26, अगस्त 658, सितंबर 248, अक्तूबर 203, नवंबर में 84 बार पत्थरबाजी हुई. साल के पहले आठ महीने में 803 बार पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं.

जबकि इसके बाद चार महीनों में 1193 बार पत्थरबाजी हुई है. बता दें कि हाल ही में जेके पुलिस के मुखिया दिलबाग सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बीते साल में पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. 

370 हटने के बाद सीमा पर सीजफायर भी जमकर टूटा है. पिछले पांच महीने में हर दिन औसत 10 बार सीजफायर टूटा है. जनवरी में 216 बार सीजफायर टूटा जबकि फरवरी में 251 बार, मार्च 275, अप्रैल 240, मई 238, जून 190, जुलाई 314, अगस्त 323, सितंबर 308, अक्तूबर 398, नवंबर 333 बार सीजफायर टूटा. 4 अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया था. इसके बाद तो हर महीने ही पाकिस्तान ने दिन में 10 बार सीजफायर तोड़ा है. हालांकि सेना के आंकड़े कहते हैं कि बीते साल एलओसी पर 2400 बार सीजफायर तोड़ा गया है.  


RECENT NEWS

सीमा पर साजिश
अनवर हुसैन |  02 Feb 2026  |  39
भारत की अग्निपरीक्षा
संतोष कुमार |  02 Feb 2026  |  33
चीनी मुद्रा का टूटता भ्रम
ब्रैड डब्ल्यू. सेटसर |  02 Feb 2026  |  40
'कमल' का 'नवीन' अध्याय
जलज श्रीवास्तव |  02 Feb 2026  |  36
नाबार्ड सहकार हाट का हुआ विधिवत समापन
कल्ट करंट डेस्क |  21 Dec 2025  |  109
नौसेनाओं का नव जागरण काल
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  118
SIR: प. बंगाल से ‘रिवर्स एक्सोडस’
अनवर हुसैन |  01 Dec 2025  |  98
पूर्वी मोर्चा, गहराता भू-संकट
संदीप कुमार |  01 Dec 2025  |  104
दिल्ली ब्लास्टः बारूदी त्रिकोण
संतोष कुमार |  01 Dec 2025  |  92
आखिर इस हवा की दवा क्या है?
संजय श्रीवास्तव |  01 Dec 2025  |  79
प्रेत युद्धः अमेरिका का भ्रम
जलज श्रीवास्तव |  30 Sep 2025  |  121
भारत के युद्धक टैंकःभविष्य का संतुलन
कार्तिक बोम्माकांति |  02 Sep 2025  |  148
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)