चीनी मीडिया ने दी अमेरिका युद्ध की धमकी

जलज वर्मा

 |  13 Jan 2017 |   157
Culttoday

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने रेक्स टिलरसन के उस बयान पर यह तेवर दिखाए हैं जिसमें उन्होंने चीन को दक्षिण चीन सागर खाली करने के लिए स्पष्ट संकेत देने की बात कही थी. दक्षिण चीन सागर पर ट्रंप प्रशासन के संभावित रूख ने चीन को बेचैन कर दिया है और इसी बेचैनी के बरअक्स चीनी अखबार की इस धमकी को देखा जा रहा है.

टिलरसन को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश मंत्री पद के लिए नामित किया है. कांग्रेस की पुष्टि के बाद वे जॉन केरी की जगह लेंगे. ग्लोबल टाइम्स ने शुक्रवार के अपने संपादकीय में कहा है यदि अमेरिका दक्षिण चीन सागर में चीन को आने से रोकना चाहता है तो उसे बड़े स्तर पर युद्ध लड़ना होगा.

यदि एक विशाल परमाणु शक्ति को अमेरिका उसी के इलाके से हटाना चाहता है तो वह फिर अपनी परमाणु रणनीतियों को कस लें. अखबार ने कहा है कि चीन के प्रति सख्त रवैया अपनाकर टिलरसन अपनी नियुक्ति की पुष्टि की संभावना बढ़ाना चाहते हैं. लेकिन, उन्हें मंत्रीपद मिलेगा ही नहीं और नियुक्ति पर कांग्रेस वीटो कर देगी.

सीनेट की विदेश मामलों की समिति के सामने टिलरसन ने बुधवार को कहा था, दक्षिण चीन सागर में चीन की गतिविधियां चिंता पैदा करती है. इस इलाके में द्वीप का निर्माण बंद करने और कृत्रिम द्वीपों को खाली करने का हम उसे स्पष्ट संकेत भेजेंगे. चीन को दखल की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने ताइवान के साथ मजबूत संबंधों की भी पैरवी की थी. हालांकि "एक चीन" नीति में बदलाव से इन्कार किया था.

प्राकृतिक संपदा से संपन्न और ऊर्जा स्रोतों से भरपूर दक्षिण चीन सागर से सालाना 5000 अरब डॉलर (करीब 3.40 लाख रुपये) का कारोबार होता है. चीन इस पूरे क्षेत्र पर अपना एकाधिकार जताता है. उसने कृत्रिम द्वीप बना रखे हैं. फिलीपींस, मलेशिया, ताइवान, वियतनाम, ब्रूनेई भी इसके अलग-अलग हिस्सों पर दावा करते हैं.

बीते साल अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण ने चीन का एकाधिकार खारिज कर दिया था. फैसले को ठुकराते हुए चीन ने अपनी गतिविधियां तेज कर रखी है. अमेरिका का कहना है कि चीन को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए. इस इलाके में अमेरिका नौसेना और वायु सेना के वाहन भी आते-जाते रहते हैं जिन पर चीन नाराजगी जताता रहा है.


RECENT NEWS

NEP 2020: शोध, संस्कृति और नवाचार की नई उड़ान
कल्ट करंट डेस्क |  08 Aug 2026  |  10
भारतीय प्लेइंग-11 का पेंच
कल्ट करेंट डेस्क |  08 Aug 2026  |  12
सुरक्षा और आजीविका पर गहरे प्रश्न
कल्ट करेंट डेस्क |  07 Aug 2026  |  20
जलप्रपात की चेपट में डूबता असम
कल्ट करेंट डेस्क |  07 Aug 2026  |  19
तीन देश का रक्षा कवच–सउदी–तुर्की–पाक
कल्ट करेंट डेस्क |  07 Aug 2026  |  23
रॉकेट फोर्सः युद्ध का नया व्याकरण
संजय श्रीवास्तव |  02 Apr 2026  |  276
To contribute an article to CULT CURRENT or enquire about us, please write to cultcurrent@gmail.com . If you want to comment on an article, please post your comment on the relevant story page.
All content © Cult Current, unless otherwise noted or attributed. CULT CURRENT is published by the URJAS MEDIA VENTURE, this is registered under UDHYOG AADHAR-UDYAM-WB-14-0119166 (Govt. of India)